फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The father accused someone of murdering his son.

Meerut News: पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया

Wed, 12 Aug 2026 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The father accused someone of murdering his son.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी आकाश सैनी का शव 9 अगस्त को रोहटा रोड फ्लाईओवर के पास रेलवे स्टेशन पर मिला। पिता सुमेश सैनी ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
सुमेश ने बताया कि आकाश 9 अगस्त की सुबह पेंटिंग की दुकान चलाने वाले अंकुर और एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर गया था। उसी रात एक महिला ने उन्हें आकाश का शव मिलने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। जीआरपी ने शव को मोर्चरी भेजा और पहचान कराई। मौके से एक बाइक भी मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सुमेश का आरोप है कि आकाश के शव के पास से उसका बैग, नकदी और मोबाइल गायब थे। उन्होंने महिला, उसके पति और अंकुर पर साजिश रचकर आकाश की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------





मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की कॉलोनी इंद्रानगर निवासी सुमेश सैनी ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे बेटे आकाश सैनी के पास देहली गेट पर पेंटिंग की दुकान करने वाले अंकुर का फोन आया। इसके बाद आकाश बैग व नए कपड़े पहऩकर अंकुर व एक अन्य संग बाइक पर बैठकर चला गया। उसी दिन रात में 9 बजे एक महिला का फोन आया। उसने बताया कि आकाश का शव रोहटा रोड फ्लाईओवर के पास रेलवे स्टेशन पर पड़ा है। वह पुलिस के साथ वहां पहुंचे तो शव बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने वहां ले जाकर शव की पहचान कराई। मौके पर एक बाइक मिली। रोहटा रोड पुलिस चौकी ने इसे कब्जे में ले लिया। परिजनों ने आकाश सैनी का अंतिम संस्कार उसी दिन कर दिया।

सुमेश ने आरोप लगाया कि आकाश के शव के पास से बैग, नकदी व मोबाइल नहीं मिला। आरोप लगाया कि उन्हें शव पड़े होने की सूचना देने वाली महिला, उसके पति व अंकुर ने साजिश रचकर आकाश की हत्या की है। सुमेश ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed