फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fate of Khatik in Hastinapur will be like that of Kauravas: Yogesh Verma

हस्तिनापुर में कौरवों जैसा होगा खटीक का हाल: योगेश वर्मा

Sat, 27 Dec 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The fate of Khatik in Hastinapur will be like that of Kauravas: Yogesh Verma
सपा नेता योगेश वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह हस्तिनापुर में अन्याय करने वाले पांडवों का अस्तित्व समाप्त हो गया था, उसी तरह राज्यमंत्री दिनेश खटीक का भी हाल होगा। यह भूमि गुनहगारों को कभी माफ नहीं करती। हस्तिनापुर की पावन भूमि की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने आगाह किया कि हस्तिनापुर का अपमान करने वालों कान खोल कर सुन लो, समय आने पर जनता तुम्हारे गुनाहों की सजा जरूर देगी।
विज्ञापन

हस्तिनापुर पर खटीक के विवादित बयान पर गरमाई सियासत के बीच पूर्व विधायक योगेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो भूमि कौरवों- पांडवों की राजधानी रही है,उसे श्रापित कहना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि यहां की जनता का घोर अपमान है। हस्तिनापुर की धरा को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। यह वही पावन धरती है जहां से धर्म, नीति और संस्कारों की परंपरा निकली है। यहां से गुजरने वाली मां गंगा की पावन धारा लोग पापों से मुक्ति के लिए डुबकी लगाते हैं। ऐसी पवित्र भूमि को श्रापित बताकर खटीक ने श्रद्धालुओं की भावना को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन

इनसेट
हिम्मत हो तो हस्तिनापुर से चुनाव लड़कर देख लें खटीक
हस्तिनापुर। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि राज्यमंत्री दिनेश खटीक में चुनाव लड़ने का दम नहीं है। हिम्मत हो तो वह हस्तिनापुर से चुनाव लड़कर देख लें, आंटे दाल का भाव पता चल जाएगा। पूर्व विधायक ने हस्तिनापुर की बदौलत आर्थिक साम्राज्य खड़ा करने का खटीक पर आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed