फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The farmers' protest also got the support of public representatives

Meerut News: किसानों के धरने को जनप्रतिनिधियों का भी मिला समर्थन

Fri, 20 Dec 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
The farmers' protest also got the support of public representatives
खरखौदा। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए दूसरे चरण में 300 हेक्टेयर कृषि भूमि का अधिग्रहण किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को सत्ता पक्ष के दो जिला पंचायत सदस्यों, भाजपा मंडल अध्यक्ष व खरखौदा ब्लाॅक प्रमुख सहित सभी ने अपना समर्थन दिया। जनप्रतिनिधियों ने किसानों की मांग को जायज बताते हुए शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के विरोध में छतरी मोड़ पर चल रहे किसानों के धरने पर 46वें दिन वार्ड 21 से सत्ता पक्ष के जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, वार्ड 24 के जिला पंचायत सदस्य पूनम शर्मा के पति भूदेव शर्मा, भाजपा के खरखौदा मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल, खरखौदा ब्लॉक प्रमुख पुनीत त्यागी सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपना समर्थन दिया। मंडल अध्यक्ष अशोक पोसवाल ने किसानों की इस लड़ाई को जायज ठहराते हुए अपने आप को भाजपा नेता होने से पहले एक किसान बताया। साथ ही किसानों की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी ने बताया कि औद्योगिक गलियारे में गोविंदपुर, छतरी, खड़खड़ी मजरो की कृषि भूमि जा रही है। किसानों की जो भी मांग है उसे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारी शासन को गुमराह कर रहे हैं। किसानों की मांगें शासन तक नहीं पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पुनीत त्यागी ने भाजपा सरकार को किसानों की सरकार बताया। क्षेत्र पंचायत का समर्थन देते हुए किसानों की सभी मांगे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रबोध शास्त्री, संचालन कर रहे किसान संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष एवं किसान नेता मामचंद नागर व राजकुमार ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता गोपी महाशय ने की।

इस मौके पर जगबीर, जयपाल सिंह, सुबोध, मांगेराम, महेश त्यागी, राम कुमार शर्मा, संतरपाल खड़खड़ी, लीलू नगर, मनोज काज़ीपुर, राजकुमार जाटव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed