फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The farmer was shot dead as soon as the day passed in village Ttina

गांव ततीना में दिन निकलते ही किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 29 Jun 2021 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The farmer was shot dead as soon as the day passed in village Ttina
गांव ततीना में दिन निकलते ही किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मवाना। थाना क्षेत्र के गांव ततीना में सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वह खेत से घर लौट रहे थे। घायल किसान को ग्रामीणों में सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमें लगाई गई हैं।
गांव निवासी किसान सतपाल (60) सुबह बाइक से खेत पर गए थे। करीब छह बजे वह घर लौट रहे थे। गांव में घुसते ही घात लगाकर बैठे सफेद अपाचे सवार दो युवकों ने पिस्टल से उन पर फायर कर दिया। एक गोली सतपाल के पेट में और दूसरी जांघ में लगी। घायल सतपाल जान बचाने के लिए भागकर एक ग्रामीण के घर में घुस गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। लोगों की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सतपाल को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी देहात केशव कुमार, सीओ उदय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और परिजनों से वारदात की जानकारी ली। सतपाल के बेटे दीपेंद्र चौहान ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। रंजिश और जमीन का विवाद भी सामने नहीं आया है। जांच की जा रही है। हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से रेकी कर रहे थे हत्यारे
बदमाश तीन दिन से सतपाल की रेकी कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त युवक तीन-चार दिन से क्षेत्र में ही देखे जा रहे थे। सोमवार सुबह इन बाइक सवारों के साथ स्कूटी पर दो युवक और देखे गए थे। बदमाश पहले सतपाल के घर उसके बारे में जानकारी करने गए। उसके बाद ट्यूबवेल पर भी गए, लेकिन वह नहीं मिला। अंतत: रास्ते में बैठकर इंतजार कर रहे थे। इस पर कुछ गांव वालों ने बदमाशों को टोका भी था।

पत्नी के साथ रहता था सतपाल
सतपाल के चार बच्चे हैं। बडे़ बेटे की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी मायके में रहती है। दोनों लड़कियों की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा परिवार के साथ नोएडा में रहता है। गांव में सतपाल पत्नी के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed