फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The farmer escaped from the clutches of the miscreants and reached the village

बदमाशों के चंगुल से छूटकर गांव पहुंचा किसान

Mon, 11 Aug 2025 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
The farmer escaped from the clutches of the miscreants and reached the village
फलावदा। गांव नागोरी में खेत में काम कर रहे किसान को बदमाशों ने पकड़ लिया। बमुश्किल बदमाशों के चंगुल से छूटकर किसान ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीण इकट्ठा होकर जंगल में पहुंचे तथा बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश नहीं मिल सके।
विज्ञापन

नागोरी निवासी किसान हितेश अपने खेत में काम कर रहा था। किसान ने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने हितेश को घेर लिया और हथियारों से आतंकित कर गांव में कौन-कौन सी जाति के कितने लोग रहते हैं, जानकारी करने लगे। हितेश द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास जंगल में काम कर रहे लोगों ने बदमाशों को ललकारा। इसके बाद बदमाशों के चंगुल से किसान छूटकर गांव की ओर भाग लिया। जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण जंगल में पहुंच गए और जंगल में बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। बहरहाल बदमाशों के खौफ से ग्रामीण गांव में पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन



महिला व पुरुष को पकड़कर पुलिस को सौंपा
फलावदा। क्षेत्र के गांव मंदवाड़ी में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति और महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना देकर दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव निवासी पूर्व प्रधान पवन गुर्जर, पंकज, प्रमोद शर्मा, सुशील, धनपाल, सुखबीर, सुशील, जोनी, छत्रपाल, बिल्लू, पप्पू, रजनीश, बोबी, बादल पंकज आदि ने पुलिस को बताया कि उनके गांव में बदमाश आ रहे हैं। इससे गांव के लोग भयभीत हैं। गांव में ग्रामीण रात में पहरा दे रहे हैं। गांव में फेरी लगाने वालों को घुसने नहीं दे रहे हैं। सोमवार को एक महिला व उसके साथ एक युवक दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव में घूमकर कुछ जानकारी जुटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed