फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The family of the rape victim made the rounds of two police stations for six hours.

Meerut News: छह घंटे तक दो थानों के चक्कर काटता रहा दुष्कर्म पीड़िता का परिवार

Tue, 09 Jun 2026 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The family of the rape victim made the rounds of two police stations for six hours.
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र का पीड़ित परिवार आठ घंटे तक दुष्कर्म पीड़िता को लेकर सदर व कंकरखेड़ा थाने पर छह घंटे तक चक्कर काटता रहा। पीड़ित परिवार आरोपी संदीप पर दुष्कर्म व उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए गुहार लगाता रहा। दोनों थानों की पुलिस दूसरे थाने का मामला बताते हुए पीड़ित परिवार को टरकाती रही। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी पर दुष्कर्म की धारा में कंकरखेड़ा व मारपीट में सदर थाने पर प्राथमिकी दर्ज हुई। बावजूद इसके पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच शराब के नशे में आरोपी संदीप ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी मौके से भाग गया। किशोरी ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। रात आठ बजे आरोपी ने अपने भाई व अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान किशोरी ने आरोपी द्वारा 15 दिन पूर्व अपहरण कर दुष्कर्म की बात अपने परिजनों को बताई। पीड़िता ने बताया कि वह किसी काम से कैंट फाटक के पास गई थी। आरोप है कि इसी बीच आरोपी उसका अपहरण कर उसे कंकरखेड़ा में एक मकान पर ले गया था। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी की बात सुनकर परिजन परेशान हो गए। पीड़ित परिवार सदर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला कंकरखेड़ा का बताकर टरका दिया। पीड़ित परिवार कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। सोमवार सुबह दोनों थानों पर प्राथमिकी दर्ज हुई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed