{"_id":"67560c93a082add44a05b5d6","slug":"the-eyewitness-of-the-murder-appealed-to-the-chief-minister-for-his-life-and-property-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107171-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हत्या के चश्मदीद गवाह ने मुख्यमंत्री से जानमाल की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हत्या के चश्मदीद गवाह ने मुख्यमंत्री से जानमाल की गुहार लगाई
विज्ञापन
मवाना। हत्या के चश्मदीद गवाह गांव पहाडपुर निवासी आजाद पाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने पत्र में बताया कि अगस्त 2023 में जगत सिंह पुत्र आसाराम की भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उक्त घटना का वह चश्मदीद साक्षी है। घटना में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी तथा आरोपी का परिवार तभी से उससे रंजिश रखने लगे हैं तथा उसकी व उसके पुत्र की हत्या करने की फिराक में लगे हैं। 1 दिसंबर की दोपहर उसका पुत्र खेत से बुग्गी लेकर आ रहा था। आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली गलौज की।
आरोपियों ने धमकी दी कि पिता-पुत्र को जिंदा नहीं छोडेंगे। घटना के समय उसकी पत्नी भी साथ थी। उसकी व परिवार की गवाही न्यायालय में चल रही है। आरोपी गवाही नहीं होने देना चाहते हैं। लगातार आरोपी अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों द्वारा धमकी दी जा रही है कि या तो जान से मार देंगे या फिर झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।