फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The entrepreneurs of Udyogpuram shared their problems.

Meerut News: उद्योगपुरम के उद्यमियों ने बताईं अपनी समस्याएं

Sun, 28 Dec 2025 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
The entrepreneurs of Udyogpuram shared their problems.
परतापुर में निरीक्षण, विभिन्न अधिकारी पहुंचे, उद्यमियों ने बताई समस्या।
उद्योगपुरम में अटल योजना के तहत स्वीकृत 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए उद्योग मंदिर में उद्यमियों की बैठक हुई। इसमें एसडीएम सदर दीक्षा जोशी के समक्ष उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को रखा और उनके समाधान की मांग की।
विज्ञापन

परतापुर औद्योगिक क्षेत्र संगठन के अध्यक्ष निपुण जैन ने बताया कि एसडीएम ने निर्देश दिए कि उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे सरकार द्वारा स्वीकृत बजट का सही एवं प्रभावी उपयोग हो पाएगा। इसके बाद उद्योगपुरम में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए नालों की ऊंचाई, सड़कों की स्थिति, बिजली के खंभों की लोकेशन के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

उद्यमियों ने बताया कि सड़क से ऊपर उठाकर बनाए जा रहे नालों के कारण यदि यूनिट धारकों को अपने गेट के सामने रैंप बनाना पड़ा तो रैंप अत्यधिक ऊंचे हो जाएंगे। उद्योग सड़क से नीचे हो जाएंगे और भारी वाहनों का आवागमन बाधित होगा। यूपीएसआईडीएम के अधिकारी एसके यादव ने आश्वासन दिया कि यूनिटों के सामने नालों की ऊंचाई कम की जाएगी। कम ऊंचाई पर ही निर्माण कराया जाएगा। रैंप सड़क के समांतर ही बन सकेंगे। बिजली के खंभे सही स्थानों पर लगाने का निर्णय लिया गया। ठेकेदारों को भी इस संबंध दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दीक्षा जोशी ने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे भविष्य में उद्यमियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में राकेश झा, राजकुमार शर्मा, राजीव सिंघल, मनोज शर्मा, पंकज जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed