फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The elderly woman will live in the lower part of the house, the victim had accused her four sons of assault

Meerut: मकान के नीचे वाले हिस्से में रहेगी बुजुर्ग महिला, पीड़िता ने अपने चार बेटों पर लगाया था मारपीट का आरोप

Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 09:00 AM IST
सार

मेरठ पुलिस ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटों में चल रहे विवाद में समझौता करा दिया है। बुजुर्ग महिला अब अपने बेटों के साथ मकान के निचले हिस्से में रहेगी।

विज्ञापन
The elderly woman will live in the lower part of the house, the victim had accused her four sons of assault
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बुजुर्ग हज्जन अनीसा और उसके बेटों के बीच चल रहे विवाद में समझौता करा दिया है। अनीसा अब अपने छोटे बेटे के साथ मकान के नीचे वाले हिस्से में रहेगी।
विज्ञापन


अनीसा का आरोप था कि उसका ढाई करोड़ रुपये की कीमत का मकान है, जिसे उसके चार बेटे कब्जाना चाहते हैं। जिस कारण वह लोग उसे अलग-अलग तरह की यातनाएं देते हैं। बुजुर्ग महिला ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर चारों बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


कोतवाली निवासी हज्जन अनीसा शनिवार दोपहर रोती-बिलखती एसएसपी ऑफिस पर पहुंची थी। आरोप था कि शोहर का देहांत होने के बाद उसके बेटे अपने नाम पर मकान कराने का दबाव बना रहे हैं और समय पर खाना भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेटा तो यहां तक कहता है कि वह अपनी पत्नी को जला देगा और उस पर आरोप लगा देगा। वहीं, दूसरा बेटा कहता है कि वह घर छोड़कर चली जाए नहीं तो उसे जान से मार देंगे। बुजुर्ग ने अपनी बहुओं पर भी पीटने का आरोप लगाया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज मलिक को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


रविवार को इंस्पेक्टर ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को थाने बुलाकर उनके बीच समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि वह नीचे के हिस्से में रहना चाहती थी, जिस कारण उनके बीच विवाद चल रहा था। अब वह नीचे के हिस्से में ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed