{"_id":"6a7215c4f430997e5103d6bb","slug":"the-driver-ran-away-after-crushing-the-leg-of-a-kanwariya-sleeping-on-the-highway-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106253-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे किनारे सो रहे कांवड़िये का पैर कुचलकर वाहन चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे किनारे सो रहे कांवड़िये का पैर कुचलकर वाहन चालक भागा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्त को एनएच-58 किनारे आराम करना भारी पड़ गया। देर रात विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आए टाटा मैजिक के चालक ने हाईवे किनारे सो रहे कांवड़िये का पैर कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। घायल कांवड़िये को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद निवासी नीतीश अपने साथी भविष्य, पन्नू और एक अन्य कांवड़िये के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे। भविष्य, पन्नू के अनुसार देर रात करीब 2:00 बजे तीनों एनएच-58 स्थित कांवड़ सेवा शिविर के पास आराम करने के लिए रुके थे। हाईवे का एक हिस्सा बंद होने के कारण वह खुद को सुरक्षित समझकर सड़क किनारे लेट गए। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में छोटा हाथी वाहन पहुंचा और नीतीश के पैर को कुचलते हुए चालक मौके से भाग निकला। हादसे में नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।