फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dream of a green India etched in pictures

Meerut News: चित्रों में उकेरा हरित भारत का सपना

Thu, 30 Jul 2026 06:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
The dream of a green India etched in pictures
बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में कला प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय हरा-भरा भारत रखा गया। विद्यार्थियों ने चित्रों और स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रतियोगिता को जूनियर (कक्षा छह से आठ) और सीनियर (कक्षा नौ से 12) वर्ग में आयोजित किया गया। इसमें कुल 44 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 16 छात्र और 28 छात्राएं शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त अभियान, स्वच्छ नदियां, सौर ऊर्जा और हरियाली जैसे विषयों को आकर्षक चित्रों में उकेरा। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सफल संचालन में वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार, तृप्ति रस्तोगी और बृजभूषण का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed