फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dilapidated pillar, shaken by monkeys, came loose and fell onto the wall.

Meerut News: बंदरों के हिलाने से जर्जर खंभा उखड़कर दीवार पर गिरा

Sun, 23 Aug 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated pillar, shaken by monkeys, came loose and fell onto the wall.
बहसूमा। बंदरों के हिलने से गिरा पोल के पास जमा हुई भीड़
- महिलाओं से भरी ट्रॉली पर गिरते-गिरते बचा
विज्ञापन

- आदेश नागर के घर चाव कार्यक्रम में जुटी थीं दर्जनों महिलाएं बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला गुर्जर वाला में रविवार शाम करीब 5:00 बजे जर्जर बिजली का खंभा गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। राहुल चपराना के मकान के पास वर्षों से जर्जर हालत में खड़ा सीमेंट का बिजली खंभा बंदरों के हिलाने से अचानक जड़ से उखड़ गया। खंभा सामने स्थित उमाशंकर चपराना के मकान की दीवार पर जाकर गिरा। यदि दीवार का सहारा नहीं मिलता तो नीचे खड़ी महिलाओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली इसकी चपेट में आ सकती थी। घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
घटना के समय आदेश नागर के आवास पर चाव देने का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं और गली में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। अचानक तेज धमाके के साथ खंभा गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खंभा गिरते ही मोहल्ले की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

वार्ड सभासद वीरेंद्र नागर ने बताया कि जर्जर खंभा बदलवाने के लिए निगम को कई बार शिकायत की गई है। निगम ने क्षतिग्रस्त पुराने खंभे के पास सपोर्ट में एक ओर खंभा खड़ा कर दिया लेकिन नया खंभा नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से श्यामपाल चपराना, राजू चपराना, योगेंद्र विधूड़ी, बिंदर नागर, कुंवरपाल, बिरजू, श्रीपाल, प्रवेश नागर और सतेंद्र चपराना समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल्द नया खंभा लगाने और आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

जेई विजयपाल सिंह का कहना है कि अस्थायी व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त खंभे को सोमवार को हर हाल में बदलवा दिया जाएगा। खंभा बदलने के संबंध में उनके संज्ञान में पहले कोई लिखित शिकायत नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed