फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The devotees who sit in the Bhaktamar Mahamandal Vidhan are very fortunate

Meerut News: भक्तामर महामंडल विधान में बैठने वाले भक्त बड़े ही सौभाग्यशाली हैं

Mon, 24 Mar 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The devotees who sit in the Bhaktamar Mahamandal Vidhan are very fortunate
हस्तिनापुर। कस्बे कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 43वें दिन विधानाचार्य नीतेश एवं दीपक शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। स्वदेश जैन ने स्वर्ण कलश से अभिषेक किया। शांतिधारा राजेंद्र जैन, सम्यक जैन, विजयदीप जैन, आकाशदीप जैन, दीपक जैन, पवन जैन, राजेंद्र जैन, कुशाग्र जैन, राजकुमार जैन ने की। दीप प्रज्ज्वलन निर्मला जैन, सुशील जैन, मुन्नी देवी जैन, संजय जैन, शैफाली जैन ने किया।
विज्ञापन

सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों को अर्घ्य चढ़ाकर भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। जिसमें विधान कराने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 951 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। भक्तामर पाठ का शुभारंभ प्रीति जैन व पंकज जैन ने किया।
विज्ञापन

गुरुवर भारत भूषण मुनिराज ने कहा कि श्री भक्तामर महामंडल विधान में बैठने वाले भक्त बड़े ही सौभाग्यशाली हैं। भक्तामर विधान बड़ा ही अनूठा है। इसमें एक-एक पद आदिनाथ भगवान की महिमा से समाविष्ट है। भक्तामर स्रोत हमारे सभी दुख पीड़ा व कष्टों का हरने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान का विसर्जन उमा रानी जैन राजकुमार जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन राहुल जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन प्रशांत जैन और चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सुयश जैन ने किया।

इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जैन, विपुल जैन, पंकज जैन, मनोज जैन, धनपाल जैनी, उमेश जैन, दीपक जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed