फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the decoits robbeted a compunsy sales execitve included two other persons

बदमाशों का उत्पात, निजी कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित तीन को बंधक बनाकर लूटा

Sun, 20 Sep 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
the decoits robbeted a compunsy sales execitve included two other persons
खरखौदा(मेरठ)। बेखौफ बदमाशों ने शनिवार रात किठौर मार्ग पर तीन घंटे तक लूटपाट की। उन्होंने दो बाइक सवार तीन लोगों को ईख में बंधक बनाकर दो बाइक, 25 हजार रुपये, तीन मोबाइल, लैपटॉप समेत आदि लूट लिया। पीड़ितों से जानकारी पाकर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने पीरनगर सूदना मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जमकर लूट की। उन्होंने बाइक सवार तीन लोगों को निशाना बनाया। निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव वीरेंद्र उर्फ बंटी निवासी पीरनगर सूदना रात में बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। उसने गांव टयाला से फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय सौरभ पुत्र जगपाल सिंह को लिफ्ट दी। वे दोनों पीरनगर सूदना मार्ग पर रजपुरा के जंगल में पहुंचे। वहां पहले से खड़े चार बदमाशों ने उनकी बाइक रोकने के लिए डंडे से वार किया। इस पर वीरेंद्र ने बाइक रोकी तो बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया तथा ईख में ले गए। वहां बदमाशों ने पहले ही गांव सूदना निवासी परमानंद पुत्र बालकिशन को बंधक बनाया हुआ था। बदमाशों ने वीरेंद्र से पांच हजार रुपये, तीन एटीएम कार्ड, बाइक, लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया। सौरभ से आठ हजार रुपये, सोने की चेन, एक मोबाइल व परमानंद से बाइक तथा एक मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

एटीएम पिन कोड गलत बताने पर पीटा
बदमाशों ने वीरेंद्र से एटीएम कार्ड का पिन कोड पूछा। तीन बदमाश उन्हें गन प्वांइट पर लेकर बैठे रहे जबकि एक बदमाश बाइक से वीरेंद्र का एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने हापुड़ पहुंचा। वहां पिन कोड गलत होने के कारण रुपये नहीं निकले। उसने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी। इससे झल्लाए बदमाशों ने वीरेंद्र की पिटाई की तथा सही पिन कोड पूछा। इसके बाद तीन बार में 12 हजार रुपये निकाल लिये। तीन घंटे के बाद बदमाश तीनों को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित वीरेंद्र, सौरभ एवं परमानंद किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद गांव सूदना पहुंचे तथा परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने हापुड़ पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के विवाद में उलझी पुलिस
लूट की सूचना पाकर हापुड़ व खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंच गईं। यहां दोनों थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घटना खरखौदा की निकली। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर खरखौदा पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया।
टीमें कर रहीं जांच
इस मामले में सर्विलांस समेत कई टीमें बनाकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।- देवेश सिंह, सीओ किठौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed