फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the debt ridden operator ate poisonous substances

कर्ज में डूबा स्कूल संचालक, जहरीला पदार्थ खाया

Mon, 07 Sep 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
the debt ridden operator ate poisonous substances
कर्ज में डूबा स्कूल संचालक, जहरीला पदार्थ खाया
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में लॉकडाउन के दौरान कर्ज में डूबे स्कूल संचालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची लिसाड़ीगेट पुलिस ने स्कूल संचालक को मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी सलीम स्कूल संचालक हैं। सलीम के परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान सलीम ने ब्याज पर 1.50 लाख रुपये लिए थे। जिनका ब्याज बहुत बढ़ गया है। जिस व्यक्ति से रुपये ब्याज पर लिए वह रुपये लौटाने की लगातार मांग कर रहा था। जिससे सलीम आए दिन परेशान था। सलीम के परिवार वालों का कहना है कि शनिवार को ब्याज पर पैसे देने वाला सलीम के पास आया। सलीम से उसकी जमकर कहासुनी हो गई। आरोप है पैसे देने वाला इस दौरान सलीम की स्कूटी भी ले गया। कर्ज में डूबने के चलते स्कूल संचालक ने रविवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सलीम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सीओ कोतवाली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed