फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body of Muzaffarnagar came out in Gangnahar, after the kidnapping and rape of the lover's murder

गंगनहर में बहकर आया शव मुजफ्फरनगर की युवती का निकला, अपहरण और दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने की हत्या

Mon, 31 May 2021 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The dead body of Muzaffarnagar came out in Gangnahar, after the kidnapping and rape of the lover's murder
गंगनहर में बहकर आया शव मुजफ्फरनगर की युवती का निकला, अपहरण और दुष्कर्म के बाद प्रेमी ने की हत्या
विज्ञापन

जानीखुर्द। मुजफ्फरनगर के गांव कवाल से एक सप्ताह पूर्व अपहृत युवती की हत्या कर दी गई और शव गंगनहर में फेंक दिया। रविवार को युवती का शव जानी स्थित गंगनहर से बरामद हुआ है। युवती के प्रेमी ने युवती को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोटकर हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल निवासी तबस्सुम (24) पुत्री नफीस 24 मई को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार के सदस्यों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जानी थाना पुलिस के अनुसार बाद में उसकी गुमशुदगी की तहरीर मुजफ्फरनगर के जानसठ थाने में दी गई। 27 मई को जानसठ पुलिस ने जांच के बाद आरोपी तैमूर के खिलाफ युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी तैमूर को हिरासत में लेकर युवती के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती को वह घर से लेकर गया था। उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया। मारपीट करने के बाद उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। जानसठ के पास शव गंगनहर में फेंकने से पूर्व युवती के शरीर पर चाकू से हमला भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जानसठ डीके त्यागी ने बताया कि आरोपी तैमूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार दोपहर युवती का शव मेरठ में जानी थाना क्षेत्र स्थित गंग नहर से बरामद हुआ है। परिजनों की शनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed