फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The dead body of a young man found in the forest of Salahpur, was roaming around after drinking alcohol for two days

Meerut News: सलाहपुर के जंगल में मिला युवक का शव, दो दिन से शराब पीकर घूम रहा था

Fri, 23 Jun 2023 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man found in the forest of Salahpur, was roaming around after drinking alcohol for two days
रोहटा। बृहस्पतिवार की देर रात सलाहपुर गांव के जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शनाख्त गांव उखलीना निवासी सुधीर (35) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि युवक दो दिनों से शराब पीकर जंगलों में घूम रहा था। गर्मी के कारण उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रोहटा थाना पुलिस को बृहस्पतिवार देर रात सलाहपुर गांव के जंगल में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेते हुए उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। घंटों बाद उसकी शनाख्त क्षेत्र के गांव उखलीना निवासी सुधीर (35) पुत्र स्व.राजेंद्र के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया कि सुधीर दो दिन से शराब पीकर क्षेत्र के गांव के जंगल में घूमता हुआ देखा गया था। पुलिस ने बताया कि हो सकता है युवक कि अधिक शराब पीने के कारण गर्मी में घूमते रहने से मौत हुई है। पुलिस फिलहाल गर्मी के कारण युवक की मौत होना मानकर चल रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed