फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The date for filling the examination form may be extended today.

Meerut News: आज बढ़ सकती है परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

Fri, 02 Jan 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
The date for filling the examination form may be extended today.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर और एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को थी। लेकिन देर शाम तक दस हजार से अधिक छात्र प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। ऐसे में विवि को एकबार फिर से अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ सकती है। विवि पांच जनवरी तक छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दे सकता है, हालांकि विवि अंतिम निर्णय आज करेगा।
विज्ञापन

छात्रों के मुताबिक सबसे ज्यादा दिक्कतें एलएलबी के परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही हैं। इसमें भी फीस से जुड़ी समस्याएं अधिक हैं। फीस जमा करने के बावजूद अपडेट नहीं हो रही है। विवि के अनुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 90 हजार से अधिक फॉर्म भरे जा चुके हैं। इसमें करीब पांच हजार छात्रों के फॉर्म बाकी हैं। एलएलबी में अभी आधे भी फॉर्म नहीं भरे जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed