{"_id":"5fc52dd78ebc3e9bd646f998","slug":"the-crooks-looted-four-lakh-rupees-from-the-employees-of-the-finance-company-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूटे चार लाख रुपये, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूटे चार लाख रुपये, जांच में जुटे अफसर
Mon, 30 Nov 2020 11:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
तहरीर देते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पल्लवपुरम फेज-2 स्थित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से सोमवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने 3.85 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
दौराला की शक्ति कॉलोनी निवासी पंकज कुमार पवन सुत माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है। पंकज ने बताया कि सोमवार को वह अपने साथी कर्मचारी बंटी के साथ शहर से बकाया कलेक्शन कर मोदीपुरम आ रहे थे। उल्देपुर चेक पोस्ट के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक गिरा दी और बंटी से 3.85 लाख रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर: दूसरी शादी करने से रोका तो पत्नी को दी खौफनाक मौत, दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
विज्ञापन
घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
सीओ दौराला संजीव दीक्षित ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर पंकज और बंटी से पूछताछ की। पंकज ने बताया कि वह सोफीपुर में अपने साथी को सामान देकर लौट रहे थे। पीछे से आए बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश बाइक की चाबी वहीं फेंक गए थे। हालांकि पुलिस को मौके पर चाबी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार लूटे गए मोबाइल की लोकेशन पल्लवपुरम फेज-2 में ही आई है। पुलिस के अनुसार दोनों के बयानों अंतर आया है। घटना को संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/