फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The criminals in the car fired at the police and fled.

Meerut News: कार सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागे

Mon, 06 Oct 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The criminals in the car fired at the police and fled.
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में मिलिट्री फार्म के जंगल में कार सवार बदमाशों ने शनिवार रात पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए गाड़ी से बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आए। दरोगा देवेंद्र मिश्र की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दरोगा देवेंद्र मिश्र व दरोगा सचिन कुमार और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शनिवार रात करीब सवा बजे थाने की जीप से गश्त कर रहे थे। वह मिलिट्री फार्म के जंगल में किला परीक्षितगढ़ रोड से करीब 800 मीटर अंदर गाड़ी से उतरकर खड़े थे। तभी सफेद रंग की कार मिलिट्री फार्म के जंगल में आकर रुकी। कार की लाइट बंद थी। पुलिसकर्मियों को देख कार सवार गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोगों ने दो-तीन राउंड फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मी किसी तरह बचे।
विज्ञापन

जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी दो-तीन राउंड फायरिंग की। अपनी गाड़ी से कार का पीछा किया और कंट्रोल रुम को सूचना दी। आरोपी कार लेकर भावनपुर क्षेत्र की ओर भाग गए। पुलिस के हाथ नहीं आए। अंधेरा होने के कारण आरोपियों की कार का नंबर भी नहीं दिखा। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed