फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The court marriage... the kind of punishment, girlfriend complains to SSP

कोर्ट मैरिज की तो... परिजनों ने दी ऐसी सजा, प्रेमिका ने SSP से लगाई इंसाफ की गुहार

Mon, 04 Sep 2017 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 04 Sep 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
The court marriage... the kind of punishment, girlfriend complains to SSP
कोर्ट मैरिज

मेरठ में कोर्ट मैरिज कर चुकी युवती को उसके परिजनों ने जबरन बंधक बनाकर घर में कैद कर दिया। रविवार को युवती ने किसी तरह एसएसपी मंजिल सैनी को व्हाट्सएप पर मैसेज कर सारे मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को बंधनमुक्त कराकर उसके पति के सुपुर्द करा दिया।

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी बिट्टू पुत्र दयाराम ने बताया कि वह फाजलपुर में अपनी बहन के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान फाजलपुर निवासी एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने 18 अगस्त को कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद युवक युवती को अपने घर ले गया। इस बीच युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और उनकी शादी को अपनी सहमति दे दी। साथ ही वह युवती को अपने साथ ले गए और कहा कि एक दो दिन में वापस भेज देंगे। आरोप है कि युवती को परिजनों ने घर ले जाकर बंधक बना लिया और एक कमरे में कैद कर दिया। युवक कई बार पत्नी को लेने गया, लेकिन युवती के परिजनों से उसे जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

The court marriage... the kind of punishment, girlfriend complains to SSP
कोर्ट मैरिज की

रविवार को किसी तरह युवती ने एसएसपी मंजिल सैनी को व्हाट्स एप पर मैसेज कर सारे मामले से अवगत कराया। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी मौके पर पहुंचे युवती को बंधन मुक्त कराकर थाने ले गए। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाकर युवती को पति के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रेमी युगल बालिग है। दोनों ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है। युवती को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed