फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple was later summoned to the Panchyat for assault and stone pelting

दंपती विवाद में बुलाई गईं पंचायत में हुई मारपीट और पथराव

Sun, 15 Mar 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The couple was later summoned to the Panchyat for assault and stone pelting
दंपती विवाद में बुलाई गईं पंचायत में हुई मारपीट और पथराव
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट की जाकिर कालोनी में शनिवार को पंचायत में कहासुनी के बाद मारपीट और पथराव हो गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों को दौड़ाकर पीटा। चार लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर किठौर निवासी महिला की शादी दो साल पहले जाकिर कालोनी निवासी आबिद से हुई थी। 12 मार्च को दंपती के बीच विवाद होने पर विवाहिता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी थी। शनिवार सुबह महिला का भाई रिजवान करीब एक दर्जन लोगों के साथ जाकिर कालोनी पहुंचा। मामले को आपस में निपटाने के लिए दोनों पक्षों की पंचायत शुरू हुई। पंचायत में ही दंपती के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति के साथ मारपीट कर दी। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव हो गया। बचाव में आए कॉलोनी के लोगों के साथ भी मारपीट की गई। हंगामे की सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बखेड़ा कर रहे लोगों को लाठी फटकारकर खदेड़ दिया। मारपीट और पथराव में रिजवान, आबिद, ननद राशिदा और सास खातून घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि दंपती के विवाद में दोनों पक्षों की पंचायत में मारपीट की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामला काबू में किया। थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed