फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple was injured by hitting them with a stick in a shop dispute

Meerut News: दुकान के विवाद में बलकटी मारकर दंपती को घायल किया

Fri, 20 Dec 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
The couple was injured by hitting them with a stick in a shop dispute
मवाना। कोर्ट के आदेश पर विवादित दुकान सील किए जाने के विरोध में भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई पर बलकटी से हमला कर दिया। पीड़ित की पत्नी बचाने आई तो उस पर भी बलकटी से जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने आरोपी भाई व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शानू ने तहरीर में बताया कि पैतृक दुकान को लेकर भाई से विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में लंबित है। थाना पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय ने 13 दिसंबर को विवादित दुकान पर सील लगाने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में दुकान सील कर दी गई थी। दुकान सील होते समय आरोपी भाई ने उसे तथा परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम वह बाइक पर कोटला से अपने घर जा रहा था। इमामबाड़े के पास भाई दो अज्ञात युवकों को लेकर खड़ा था। आरोपी भाई ने हाथ में ली बलकटी दिखाते हुए धमकी दी। आरोपी भाई के दोनों साथियों ने उसकी बाइक को पीछे से पकड़ लिया। आरोपी ने बलकटी से कई वार किए। किसी प्रकार जान बचाने के लिए घर में घुसा तो पत्नी बचाने के लिए आई। आरोपी ने पत्नी को बलकटी मारकर घायल कर दिया। आरोपी केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। घायल दंपती ने डाॅक्टरी कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed