फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The couple accused their neighbors of harassment.

Meerut News: दंपती ने पड़ोसियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Fri, 10 Apr 2026 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
The couple accused their neighbors of harassment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव बहादरपुर में छत के पानी की निकासी को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद गहरा गया है। बुजुर्ग दंपती ने पड़ोसियों पर उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।


पीड़ित राजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते हैं और विरोध करने पर विवाद पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी अपनी छत का पानी उनके पीछे स्थित प्लॉट की ओर बहाते हैं। विरोध करने पर विवाद करते हैं। कई बार छत की ईंट तोड़कर पानी का रुख उनकी ओर कर देते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीड़ित के अनुसार वह और उनकी पत्नी वृद्ध हैं। इसके बावजूद उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यह विवाद कभी भी बड़े झगड़े का रूप ले सकता है। राजपाल सिंह ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed