{"_id":"67116848c10596a99c0db9a4","slug":"the-country-will-never-forget-the-sacrifice-of-sardar-bhagat-singh-meerut-news-c-27-1-smrt1007-133810-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरदार भगत सिंह के बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरदार भगत सिंह के बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। छाछरी मोड़ स्थित आर्य समाज शाखा के बैनर तले बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ। आर्य विद्वान कुलदीप आर्य ने कहा कि देश के सच्चे सपूत सरदार भगत सिंह ने आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रेरित होकर राष्ट्र के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनके बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।
क्षेत्रीय विधायक स्वामी ओमवेश ने युवाओं से शराब जैसे व्यसनों से दूर रहकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। भजन उपदेशक पंडित राजवीर आर्य मुजफ्फरनगर ने कहा कि यदि मनुष्य की वाणी मधुर और प्रभावशाली तो समाज में उसका अच्छा प्रभाव होता है। भजन उपदेशिका छवि आर्या, नरेंद्र दत्त आर्य, सीता देवी आर्य, महाशय तेजपाल सिंह आर्य, बृजपाल आर्य, मोहित कुमार शास्त्री आदि ने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व स्वामी सूर्यवेश के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस दौरान कृष्ण पाल आर्य, तेजपाल आर्य, सुखबीर सिंह, यशपाल सिंह, टिकेंद्र सिंह, वरुण शर्मा, बिट्टू सहित 12 आर्य भक्तों ने सपत्नीक यज्ञ में प्रतिभाग किया। संवाद