फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The country runs only on the Constitution: Dr. Somendra Tomar

Meerut News: परेशां हूं...वालिदेन की खिदमत न हो सकी मुझसे

Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
The country runs only on the Constitution: Dr. Somendra Tomar
मेरठ। शायर मुरसलीन माहिर ने पढ़ा कि मेरी खता है मोहब्बत न हो सकी मुझसे। जरूरी थी जो इबादत न हो सकी मुझसे। यही सबब है मैं आज तक परेशां हूं, के वालिदेन की खिदमत न हो सकी मुझसे। हम खयाल फाउंडेशन के जेरे एहतमाम में रविवार को एक नशिस्त लिसाड़ी गेट में हाजी आदिल चौधरी के आवास पर हुई। इसमें मुरसलीन माहिर के अलावा कई शायरों ने शायरी के जरिये श्रोताओं को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

इरशाद बेताब ने पढ़ा कि मंजिलें मिलेंगी ही और मिलेंगी ताबीरें, जागती आंखों से ख्वाब देखें हैं मैंने। शायर इरशाद बेताब इस शेर से मुस्तकबिल की उम्मीदें जगा दीं। दिल्ली से आए शायर प्रोफसर फारूख बख्शी ने पढ़ा कि कोई कब जानके सरगर्मी सफर होता है। घर तो जैसा भी हो हर हाल में घर होता है। इस दौरान शायर डॉ. जकी तारिक, सरताज राही किथौरवी, गुफरान रशीद गुलावटी, अशोक साहिब गुलावटी, अदना मेरठी, प्रोफेसर यूनुस गाजी आदि ने भी अपने कलाम पढ़कर श्रोताओं को मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed