{"_id":"68dee176ae28e7cfba00b73c","slug":"the-corporation-launched-a-cleanliness-drive-on-gandhi-shastri-jayanti-meerut-news-c-14-1-mrt1004-992590-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गांधी-शास्त्री जयंती पर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गांधी-शास्त्री जयंती पर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
मेरठ। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से शहरभर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी वार्डों के अलावा मुख्य मार्गों, चौराहों और प्रतिमा स्थलों पर सफाई कराई गई तथा आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे नगर निगम कार्यालय में महापौर हरिकांत अहलूवालिया द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा और शास्त्रीजी के चित्र पर महापौर, नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों-कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने रामधुन का पाठ सुना और स्वच्छता की शपथ ली।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, लोकसभा सांसद अरुण गोविल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, महामंत्री महेश बाली, भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसदगण और महापौर ने 31 महिला स्वच्छता मित्रों को प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। सभी कर्मचारियों को दशहरे की बधाई दी और स्वच्छता मित्रों की मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता और निगम अधिकारियों ने टाउनहाल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, शिवपूजन यादव, लवी त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण प्रमोद सिंह, कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम, अधिशासी अभियंता शिरीष सिंह, कर अधीक्षक भोला नाथ सहित निगम के कई अधिकारी, कर्मचारी, महिला एवं पुरुष स्वच्छता मित्र उपस्थित रहे।