फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The corporation failed in collecting garbage even from the posh areas of the city

शहर के पाश इलाके से भी कूड़ा कलेक्शन में निगम नाकाम

Fri, 01 Aug 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The corporation failed in collecting garbage even from the posh areas of the city
वार्ड 32 सिविल लाइन इलाके में निरीक्षण करने पहुंचे निगम के अधिकारी
मेरठ। शहर के पाश इलाके से भी कूड़ा कलेक्शन और सफाई व्यवस्था कराने में नगर निगम नाकाम है। 80 रुपये यूजर चार्जेज की बजाय भवन स्वामियों से 200 रुपये तक लिया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। शिकायत मिलने पर अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने मु़आयना किया, उसमें सभी आरोपों की पुष्टि हो गई है। कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड-32 सिविल लाइन क्षेत्र का अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। जहां पर मुख्य सड़क और अन्दर गलियों में जगह-जगह कूड़ा, गंदगी देखी गई। नालियां चोक है और वार्ड में अधिकतर स्थायी एवं अस्थायी स्वच्छता मित्र अपने कार्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने सफाई नायक प्रवेश कुमार और सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने, सही प्रकार से पर्यवेक्षण नहीं करने के कारण स्पष्टीकरण मांग लिया हैं। दोनों अफसरों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शहर में वार्ड-32 के अलावा भी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण गाड़ी प्रतिदिन नहीं आ रही हैं। कूड़ा संग्रहण गाड़ी का समय निश्चित नहीं है और कहा कि 80 रुपये यूजर चार्जेज निर्धारित है, इसके बावजूद सुपरवाइजर द्वारा 200 रुपए का शुल्क ऑनलाइन लिया गया है। सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर और कूड़ा उठान की व्यवस्था में सुधार कराने के साथ बीवीजी कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली रिपोर्ट दी है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed