फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The corporation did not reach Pragati Nagar to catch stray dogs, people are angry

प्रगतिनगर में आवारा कुत्ते पकड़ने नहीं पहुंचा निगम, लोगों में आक्रोश

Thu, 21 Aug 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The corporation did not reach Pragati Nagar to catch stray dogs, people are angry
मेरठ। आवारा कुत्ते द्वारा होमगार्ड प्लाटून कमांडर सुनील उपाध्याय पर हमले की घटना को लेकर भी नगर निगम गंभीर नहीं हुआ। दूसरे दिन बुधवार को भी निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रगतिनगर में नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश है। वहीं, गढ़ रोड स्थित सोमदत्त सिटी बी-ब्लॉक में कुत्तों के आतंक के चलते स्थानीय लोगों ने भी बुधवार को हंगामा किया है।
विज्ञापन

वार्ड-50 प्रभातनगर में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वाॅक करके लौट रहे होमगार्ड प्लाटून कमांडर सुनील उपाध्याय को आवारा कुत्ते ने काट लिया था। होमगार्ड प्लाटून कमांडर सुनील उपाध्याय ने बताया कि तीन पहले भी कुत्ते ने काटा था। दो बार कुत्ते ने काट लिया है। उनके शरीर में बहुत ज्यादा दर्द है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने पहले सुनील उपाध्याय के घर पहुंचकर उनका हाल जाना। बाद में निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि प्रभातनगर, सर्वोदय कॉलोनी, अशोक वाटिका और सूर्यनगर सहित कई जगह पर कुत्तों का ज्यादा आतंक है। इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से भी की, लेकिन कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


सोमदत्त सिटी के लोगों में भी गुस्सा
सोमदत्त सिटी की रेजीडेट वेलफेयर एसोसिएशन ने आवारा कुत्तों को लेकर नाराजगी जताई। वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश त्यागी ने बताया कि बी-ब्लॉक में आवारा कुत्तों की भरमार है और वहां पर उनका आतंक है। महिला और बच्चों का निकलना भी दुश्वार हो रहा है। कई बार निगम से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिनगर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए सुबह ही टीम को बोला था। कुत्तों को एंटी रेबीज इंजेक्शन और नसंबदी कराने का अभियान चल रहा है। शहर में कुत्तों की भरमार है, उन पर कार्रवाई के लिए शेल्टर हाउस भी बनाने पर मंथन चल रहा है।
डॉ. अमर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed