{"_id":"68756f9de683b35a030ffa3e","slug":"the-corporation-accepted-the-condition-of-ending-the-contract-system-and-appointing-employeethe-corporation-accepted-the-condition-of-ending-the-contract-system-and-appointing-employeess-meerut-news-c-14-1-mrt1004-917267-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका प्रथा खत्म और कर्मचारियों की नियुक्त की निगम ने शर्त मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका प्रथा खत्म और कर्मचारियों की नियुक्त की निगम ने शर्त मानी
विज्ञापन
मेरठ। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनेश मनोठिया ने सोमवार को नगर निगम परिसर में प्रेसवार्ता कर बताया कि ठेका प्रथा खत्म, मानकों के अनुसार सफाई कर्मियों की नियुक्त और 20 वर्ष से अधिक सेवा करने वाले कर्मचारियों को स्थायी सहित 17 शर्त अधिकारियों ने मान ली हैं। जिसमें से चार शर्त को पूरा करने के लिए शासन को नगर आयुक्त द्वारा पत्र भेज दिया और अन्य शर्तों को अपने स्तर से पूरा कराने की बात कही हैं।
मनोठिया ने बताया कि मेरठ शहर की आबादी 30 लाख पहुंच गई है। मानकों के आधार पर सफाई व्यवस्था के लिए 8400 कर्मचारियों की आवश्यकता है, जोकि सिर्फ तीन हजार है। निगम में ठेका प्रथा खत्म करने का प्रस्ताव वर्ष 2023 में बोर्ड बैठक में पास हो गया, जिसको लागू नहीं किया जा रहा। सफाई कर्मचारियों का इलाज शहर के प्रमुख अस्पताल में होना चाहिए, जिस पर नगर आयुक्त ने सहमति दी। हापुड़ अड्डे चौराहा शहीद हवलदार मातादीन वाल्मीकि चौक रखा गया है, जहां पर उनकी मूर्ति स्थापित कर उसका सौंदर्यकरण कराया जाए। सुपरवाइजर को एक दिन का सप्ताहिक अवकाश देने पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्णय ले लिया है। कर्मचारियों के लिए प्रत्येक वार्ड में हाजिरी स्थल का निर्माण कराया जाए। नगर आयुक्त द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और अन्य कर्मचारियों में खुशी है। कर्मचारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। बैठक में सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री बब्बू वैद्य, डॉ. प्रमोद कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।