फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The construction of Transport Nagar road will solve the problems of five lakh people.

Meerut News: ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग निर्माण से होगी पांच लाख लोगों की परेशानी दूर

Wed, 24 Dec 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The construction of Transport Nagar road will solve the problems of five lakh people.
ट्रांसपोर्ट नगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली सड़क पर व्यापारियों  की  बात सुनते महापौर - फोटो : Samvad
मेरठ। ट्रांसपोर्ट नगर में मुख्य मार्ग के दोबारा निर्माण के लिए मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त, महापौर सहित सहित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए। ट्रांसपोर्टरों का पक्ष और मार्ग से गुजर रहे लोगों की समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने मार्ग का अतिशीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया। बताया गया है कि मार्ग निर्माण से पांच लाख लोगों की समस्या दूर होगी। हालांकि इस बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कई संगठनों को आमंत्रित नहीं किया गया।
विज्ञापन

यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के मेरठ जोन अध्यक्ष पिंकी चिन्योटी ने कहा कि इस मार्ग का शीघ्र नहीं बहुत ही आवश्यक है। इस मार्ग के निर्माण से ट्रांसपोर्टरों के अलावा इन मार्ग से गुजरने वाले मोहकमपुर से परतापुर तक 50 हजार उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि टूटी सड़क पर धूल उड़ने से लोगों को परेशानी होती है। यह निर्माण शहर के लोगों के लिए बहुत ही आवश्यक है। बैठक में ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष पंकज अनेजा, एमजीटीए के अध्यक्ष राकेश विज, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, कमल दत्त शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

निगम ने समस्या उठाने वालों को किया नजरअंदाज
ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि बैठक में समस्या उठाने वालों को नजरअंदाज किया गया। यह बैठक ट्रांसपोर्टरों की थी तो सभी ट्रांसपोर्टरों को स्थान देना चाहिए था। आवास विकास द्वारा जब ट्रांसपोर्ट नगर बसाया गया था तब पार्किंग की जगह भी दी गई थी लेकिन अब वह जगह लुप्त हो चुकी है। पार्किंग की जगह पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्हें पार्किंग की जगह को दिलवाई जाए। फिर नई सड़क व डिवाइडर का निर्माण किया जाए। इस संबंध नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में दीपक गांधी, रोहित कपूर, अमित शर्मा, सरदार खेता सिंह, संतोख सिंह, दीपक गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
छह मीटर का डिवाइडर अनावश्यक : नवीन गुप्ता

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता सहित अन्य संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि मेरठ की पहली 100 फीट की सड़क को विकास के नाम पर बिना प्लानिंग और अधिक जाम ग्रस्त करने की तैयारी है। इस मार्ग के निर्माण में 37 करोड़ का बजट है। छह मीटर का डिवाइडर नहीं होना चाहिए। 11.50 मीटर की सड़क दोनों तरफ छोड़ी जा रही है। एक ट्रक की लंबाई 34 फीट होती है। ट्रक जब प्रतिष्ठान पर खड़ा होगा तो जाम और बढ़ेगा। उन्होंने व्यंग करते हुए क्या छह मीटर के डिवाइडर पर जाम के दौरान लोग गाड़ी से उतरकर कॉफी पिएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed