फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The consequences have to be done as we act: Bharatbhushan Muniraj

जैसे कर्म करेंगे, वैसे ही परिणाम भुगतने होंगे : भारतभूषण मुनिराज

Thu, 04 Mar 2021 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
The consequences have to be done as we act: Bharatbhushan Muniraj
जैसे कर्म करेंगे, वैसे ही परिणाम भुगतने होंगे : भारतभूषण मुनिराज
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 16वें दिन बुधवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
आचार्य 108 भारतभूषण मुनिराज ने कहा कि कर्म के आधार पर ही परिणाम होता है। हम थोड़ी सी संपदा पाने के लिए असली में नकली की मिलावट करने में देर नहीं लगाते और लाखों लोगों को पीड़ा पहुंचाते हैं। हम जैसे कर्म करेंगे, वैसे ही परिणाम हमें भी भोगने पड़ेंगे।
विज्ञापन

स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य सतीशचंद जैन, संयम जैन व शांतिधारा करने का सौभाग्य महेशचंद जैन, लोकेश जैन, मनोज जैन को प्राप्त हुआ। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। इससे पूर्व आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाए गए। 301 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। विधान का विसर्जन वीनू जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन निर्मल जैन, सतीश चंद्र जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन सुमतप्रकाश जैन तथा चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन अखिलेश जैन ने किया। क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन, धनप्रकाश जैन, अनिल जैन, कुणाल जैन, नवीन जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed