फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The commissioner lived in the British rule, the president of Meerut College

यूपी: ब्रिटिश हुकूमत में कमिश्नर रहते थे मेरठ कॉलेज के अध्यक्ष, पढ़िए क्या है पूरा इतिहास

Fri, 02 Apr 2021 02:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 02 Apr 2021 02:33 PM IST
सार

  • आजादी के बाद 30 साल तक डीएम के पास रहा चार्ज
  • 1977 तक कॉलेज में हुआ बहुत काम

विज्ञापन
The commissioner lived in the British rule, the president of Meerut College
मेरठ कॉलेज मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कॉलेज की स्थापना के बाद से देश आजाद होने तक प्रबंध समिति के अध्यक्ष का कार्यभार मेरठ के कश्मिनर पर रहता था। कमिश्नर पढ़ाई से लेकर कॉलेजों में निर्माण कार्यों का पूरा हिसाब लेते थे। देश आजाद होने के 30 साल बाद (सन 1947 से 1977) तक प्रबंध समिति अध्यक्ष का कार्यभार जिलाधिकारी के पास रहा। सन 1977 में पहली बार रघुवर दयाल मित्तल प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने थे। वहीं, अवैतनिक मंत्री कॉलेज की स्थापना से ही शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ कॉलेज की स्थापना 1892 में हुई थी। उस समय कॉलेज की संबद्घता कलकत्ता विश्वविद्यालय से थी। कॉलेज को एक मुकाम दिलाया जाए, इसको देखते हुए मेरठ के कमिश्नर प्रबंध समिति के अध्यक्ष बनाए गए। अवैतनिक सचिव पद शुरू से ही शहर के गणमान्य लोगों के पास रहा। 1892 से 1904 तक पहले अवैतनिक सचिव बाबू प्रह्लाद सिंह रहे। अब तक 27 अवैतनिक सचिव रह चुके हैं। इस बार 28वें अवैतनिक सचिव पद के लिए चुनाव हो रहा है। प्रबंध समिति अध्यक्ष की बात करें तो 1892 से 1977 तक कमिश्नर और डीएम अध्यक्ष रहे। 1977 के बाद से अब तक 14 प्रतिष्ठित व्यक्ति ही अध्यक्ष रहे हैं। अब 15वें अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन


1977 तक कॉलेज में बहुत हुआ कार्य
कॉलेज की स्थापना से 1977 तक कॉलेज में बहुत कार्य हुआ। इसके बाद प्रबंध समिति के अध्यक्ष-सचिव शहर के गणमान्य लोग तो रहे लेकिन जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ। बीच में हालात बहुत खराब हो गए लेकिन प्रबंध समितियां इन हालात को ठीक नहीं कर सकीं। हालांकि कुछ वर्षों से अब कॉलेज में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब है : साहब... मैं थाने में शिकायत करने जाता हूं, इंस्पेक्टर मुझे गायत्री मंत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं


आज नामाकंन, 18 को मतदान, मतगणना
18 अप्रैल को होने वाले प्रबंध समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन किए जाएंगे। शहर के दिग्गज चुनाव में आमने-सामने हैं। सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ और डॉ. रामकुमार गुप्ता ग्रुप से अध्यक्ष पद के लिए उपन्यासकार सुरेश चंद जैन रितुराज और सचिव पद के लिए चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के लिए एमके गुप्ता एवं अतिरिक्त सचिव के पद पर मनीष प्रताप मैदान में हैं।

वहीं, फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए अनिल गुप्ता, सचिव के लिए विवेक जैन, उपाध्यक्ष पद पर मोहित जैन और अतिरिक्त सचिव पद पर केशव बंधु मैदान में हैं। 22 कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए 45 नामांकन पत्र लिए गए हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। तीन अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच और छह अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। सात अप्रैल को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। 18 अप्रैल को मतदान और मतगणना होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed