फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The color of Karva Chauth on the market, bought a lot of makeup

बाजार पर चढ़ा करवाचौथ का रंग, खूब खरीदे श्रंगार

Thu, 13 Oct 2022 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The color of Karva Chauth on the market, bought a lot of makeup
बाजार पर चढ़ा करवाचौथ का रंग, खूब खरीदे शृंगार
विज्ञापन

मेरठ। बाजार पर करवाचौथ का रंग चढ़ गया। पर्व की पूर्व संध्या पर खूब उपहार खरीदे गए। महिलाओं ने शृंगार का सामान खरीदा। दोपहर से देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही। आबूलेन और सदर बाजार में देर रात महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। बृहस्पतिवार को महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।
महिलाओं ने हाथों में मेहंदी के डिजाइन में पति का नाम लिखवाया। आबूलेन स्थित मेहंदी लगाते कलाकार मोहित ने बताया कि इस बार हाथों में भरे हुए आकर्षक डिजाइन की अधिक मांग है। अरेबिक, ब्राइडल मेहंदी, वेस्टर्न स्टाइल, ज्वेलरी आदि डिजाइन की मेहंदी महिलाएं अधिक लगवा रही हैं।
विज्ञापन

प्री-ड्रेप साड़ी की डिमांड
प्री-ड्रेप साड़ी की मांग सुहागिनों में अधिक है, जिसको समय की बचत के साथ आसानी से पहन भी सकते हैं। फैशन डिजाइनर निधि जैन ने बताया कि अनारकली, कफ्तान साड़ी, एंब्रोइड्रिड को-ऑर्ड सेट आदि को भी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ सुहागिनें शादी का जोड़ा के साथ व्रत संपन्न करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन सामग्री की खूब हुई खरीदारी
निर्जला व्रत को पूरा करने के लिए महिलाओं ने सुहाग संबंधी सामान की भी जमकर खरीदारी की। करवा, आरती की थाली, कथा की पुस्तक, कैलेंडर, पुष्प आदि खरीदे। देर शाम तक शहर भर की तमाम दुकानों में भीड़ लगी रही। सुहाग की निशानी पायल और बिछिया की भी खूब बिक्री हुई। सदर और सर्राफा बाजार में अपनी पसंद की ज्वेलरी लेने के लिए महिलाएं पहुंचीं। पायल में अनेक घुंघरू वाले डिजाइन ने सबको आकर्षक किया तो कुछ महिलाओं को सादा पायल भायी। बिछिया में महिलाओं ने अपने पैरों की उंगलियों की सुविधा को देखते हुए डिजाइन पसंद किए। आबूलेन सर्राफा व्यापारी आकाश मांगलिक ने बताया कि विशेष छूट के साथ ज्वेलरी की खूब खरीदारी हुई।
ब्यूटी पार्लर में रही प्री-बुकिंग
पिछले तीन दिन से शहर के सभी ब्यूटी पार्लर में प्री-बुकिंग चल रही है। बिना बुकिंग वाली महिलाओं को अपनी बारी के लिए 4-5 घंटों का लंबा इंतजार करना पड़ा। शहर में आबूलेन, सदर बाजार, बुढ़ाना गेट, कंकरखेड़ा व अन्य बाजारों में स्थित ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की चौबीसी रही। शास्त्रीनगर स्थित ब्यूटी पार्लर संचालिका इंदु ने बताया कि करवाचौथ के मद्देनजर विभिन्न पैकेज के साथ मेकअप किया गया।
शुभ समय के साथ करें करवाचौथ पूजन
बृहस्पतिवार को पूजन के लिए शाम 4:25 बजे से 7:27 बजे तक का समय विशेष योग है। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय 8:10 बजे के बाद है। उस समय चंद्रोदय वृषभ लग्न में होगा। राहुकाल का समय 1:30 बजे से 3:00 बजे दोपहर तक होगा।

व्रत की पूजन विधि
सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं। निर्जला व्रत का संकल्प लें। व्रत सूर्योदय से चांद निकलने तक रखा जाता है। चांद को अर्घ्य देने और दर्शन के बाद ही व्रत खोलने का नियम है। चंद्रोदय से कुछ समय पहले शिव-पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। चांद निकलने के बाद महिलाएं पति को छलनी में दीपक रखकर देखती हैं और पति के हाथों जल पीकर उपवास खोलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed