{"_id":"5d62f4098ebc3e013b283665","slug":"the-collesion-of-car-and-bike-four-injured-sardana-news-mrt4399457177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-बाइक की टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
25srd51a- मेरठ करनाल हाईवे पर भूनी के पास सड़क हादसे में टूटी कार।
- फोटो : SARDANA
कार-बाइक की टक्कर, चार घायल
सरूरपुर। मेरठ करनाल हाईवे पर रविवार सुबह कार-बाइक की टक्कर में महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही ग्रामीणों के अनुसार हाइवे के बीच में डिवाइडर पर लगे पेड़ों की वजह से हादसे हो रहे हैं।
भूनी गांव निवासी अजय पुत्र दिनेश और अंकित पुत्र राजेश बाइक से सरधना से वापस घर लौट रहे थे। तभी मेरठ की ओर से आई तेज रफ्तार सेंट्रो कार और बाइक में सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर भयानक थी कि बाइक सवार दोनों युवक कार की छत से टकराकर कई मीटर दूर जाकर गिरे। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों युवकों को सीएचसी सरूरपुर ले जाया गया। लोगों की माने तो अस्पताल में चिकित्सक उपस्थित नहीं मिले। जिसके बाद घायलों को सरधना सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी है। वहीं हादसे में कार सवार दंपती चरण सिंह व पत्नी अलका निवासी लिसाढ़, शामली भी घायल हो गए। उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।

25srd51b- मेरठ करनाल हाईवे पर भूनी गांव में सड़क हादसे में घायल महिला।- फोटो : SARDANA
विज्ञापन