फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The claw was of a living woman, not of the dead.

Meerut News: मृतक का नहीं, जिंदा महिला का था पंजा

Sun, 18 Jun 2023 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
The claw was of a living woman, not of the dead.
कंकरखेड़ा (मेरठ)। क्षेत्र में एक किसान के भिंडी के खेत में मिला कटा हुआ पंजा जिंदा महिला सुनीता का था। सुनीता एक फैक्टरी में काम करती है। यहां काम करते हुए उसका हाथ मशीन में आ गया था। परिजनों ने उपचार कराया तो इनफेक्शन के कारण पंजा काटना पड़ा। परिजनों ने यह पंजा यहां खेत में दबा दिया था। शनिवार को थाने पर पहुंचे परिजनों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में शुक्रवार सुबह भिंडी के खेत में यह पंजा मिला था। इसका पता चलने पर थाना पुलिस, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड की टीम पहुंची थी। शनिवार को कुछ लोग थाने पहुंचे। इनमें शामिल लिसाड़ी गांव के युवक कुंवरपाल ने पुलिस को बताया कि यह पंजा उसकी बहन सुनीता का है। बहन अपने पति के साथ दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करती है। बृहस्पतिवार सुबह काम के दौरान सुनीता का हाथ मशीन में आ गया था। उसकी बहन की हालत गंभीर हो गई थी। इसके बाद उसने अपनी बहन और जीजा को फोन कर मेरठ बुला लिया था। उसने बताया कि वह टीपीनगर में एक अस्पताल में काम करता है। यहां उसने बहन का उपचार कराया था। ऑपरेशन के दौरान बताया गया कि पंजे में इंफेक्शन फैल गया है। इसलिए पंजे को काटना पड़ेगा। काटे गए पंजे को दबाने के लिए वह सुरक्षित जगह देख रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात वह खड़ोली गांव में पहुंचे और एक खेत के किनारे पर गड्ढा करके पंजा दबा दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि अखबार में पंजे की खबर पढ़कर महिला का भाई और अन्य लोग थान पहुंचे थे। उनसे पता चला कि यह पंजा उनके परिवार की महिला का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed