{"_id":"6a6cd55f94da18c3ec0ebdd9","slug":"the-city-is-bathed-in-saffron-the-chant-of-bam-bam-bhole-echoes-all-around-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1260696-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: केसरिया रंग में रंगा शहर, बम-बम भोले गूंज रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: केसरिया रंग में रंगा शहर, बम-बम भोले गूंज रहा
विज्ञापन
बाईपास पर शुरू हुए सेवा शिविर, 40 से अधिक शिविर 4 के बाद लगेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर केसरिया रंग में रंगने लगा है। सड़कों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर केसरिया रंग छाने लगा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बढ़ती संख्या ने कांवड़ यात्रा को रफ्तार दी है। बम-बम भोले से माहौल गूंजने लगा है। कांवड़ सेवा शिविर लगने लगे हैं लेकिन शुकवार से चार अगस्त तक पंचक होने के कारण अधिकांश शिविर पांच से शुरू होंगे।
मोदीपुरम बाईपास, टोल प्लाजा, बागपत बाईपास, दिल्ली रोड, रुड़की रोड, गढ़ रोड, परतापुर और कंकरखेड़ा क्षेत्र में कांवड़ियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। सड़क किनारे लगाए गए सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, दूध, फल, भोजन, दवाइयों और विश्राम की व्यवस्था की गई है। कई सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों ने भी कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
औघड़नाथ मंदिर, जागेश्वर नाथ मंदिर, बिल्वेश्वर महादेव, मनसानाथ मंदिर और अन्य शिवालयों में लोग जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और शिव चालीसा पाठ का आयोजन भी किया गया। पंचक आरंभ होने के कारण धार्मिक दृष्टि से भी सावन का महत्व और बढ़ गया है। आचार्यों और धर्माचार्यों के अनुसार इस अवधि में शिव उपासना बहुत आवश्यक है। शहर के अनेक मोहल्लों में सामूहिक शिव पूजन, भजन संध्या और रात्रि जागरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। प्रमुख कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर से गुजरने वाली कांवड़ को पुलिस भी ध्यान रख रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक उपचार केंद्र और एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने सफाई और पेयजल आपूर्ति के लिए विशेष टीमें लगाई हैं।
दो कांवड़ में बेटी-भांजी को लेकर निकला किसान
मेरठ। अलीगढ़ के किसान संजय उर्फ संजू बाबा इस बार अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वह दो अलग-अलग कांवड़ में अपनी आठ वर्षीय बेटी राधा और सात वर्षीय भांजी देवांशी को साथ लेकर हरिद्वार से गंगाजल ला रहे हैं। उनका कहना है कि उद्देश्य केवल भगवान शिव का जलाभिषेक करना नहीं बल्कि बेटियों के सम्मान, अच्छे संस्कार और धर्म रक्षा का संदेश देना है। संजू बाबा ने कहा धर्म बचेगा तो देश और संस्कार दोनों बचेंगे। उन्होंने सरकार से किसानों को आधार कार्ड की अनिवार्यता से मुक्त कर खाद उपलब्ध कराने की भी मांग की।