फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The car overturned after colliding with the threshing machine tractor

थ्रेसिंग मशीन ट्रैक्टर से टकराकर कार पलटी

Tue, 29 Apr 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after colliding with the threshing machine tractor
बहसूमा (मेरठ)। गांव रहमापुर के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर में जुडी खड़ी थ्रेसिंग मशीन में पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को रहमापुर गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित खेल के मैदान के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर में जुड़ी थ्रेसिंग मशीन (अनाज काटने वाली मशीन) खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजनौर की तरफ से आई कार ने पीछे से मशीन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे कार पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में थ्रेसिंग मशीन पर बैठे रहमापुर निवासी सोनू पुत्र रामपाल, ऋषिपाल पुत्र चरण सिंह घायल हो गए। वहीं, कार में सवार हापुड़ निवासी जावेद जकी, उसकी पत्नी व दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायल मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस को चालक जावेद ने बताया कि कार का पहिया फटने से हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed