फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The car lost control because not two but three bulls came on the road

Meerut News: सड़क पर दो नहीं तीन सांड़ आने से कार से खोया था नियंत्रण

Tue, 05 Nov 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 05 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
The car lost control because not two but three bulls came on the road
बिजनौर। दीपावली की रात सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत उनके परिवारों को जिंदगीभर नहीं भूलने वाला गम देकर चली गई। इस अनहोनी की वजह को बयां करते हुए घायल एक युवक के परिवार ने उस दुखभरे पल का जिक्र किया। बताया कि हादसे के वक्त सड़क पर दो नहीं बल्कि तीन सांड़ मौजूद थे। दो सांड़ों से कार को बचा लिया गया है जबकि सामने तीसरा सांड आया तो अचानक ब्रेक लगाने में कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

हादसे के वक्त कार को पार्थ त्यागी चल रहा था। पार्थ के एक परिजन ने बताया कि जन्मदिन की खुशियों को लेकर कार में सवार छह दोस्त नजीबाबाद रोड पर स्वाहेड़ी बाईपास तक गए। जहां से वापस लौट रहे थे। तभी इंद्रलोक काॅलोनी के सामने सड़क पर दो सांड़ दिखाई दिए। दोनों से गाड़ी बचा ली, मगर तीसरा सांड़ अचानक सामने आ गया। जिसे देखते ही ब्रेक लगाए तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि उक्त कार में अश्विन (23) पुत्र अतुल राजपूत निवासी नई बस्ती, सारांश (25) पुत्र सुशील शर्मा निवासी मोहल्ला पंचवटी कॉलोनी बिजनौर, अनिरूद्ध कोहली (23) पुत्र पुनीत कोहली मोहल्ला सिविल लाइन, प्रतिक्षित (24) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी प्रगति विहार, प्रद्युमन (24) पुत्र सतेन्द्र निवासी शक्ति नगर बिजनौर और पार्थ त्यागी (24) पुत्र ऋतुराज त्यागी निवासी मालती नगर सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में अश्विन उर्फ यश राजपूत, सारांश और अनिरुद्ध की मौत हो गई। फिलहाल पार्थ त्यागी और प्रद्युमन की हालत खतरे से बाहर है जबकि प्रतिक्षित का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, मृतक सारांश भारद्वाज के दोस्त दक्ष अग्रवाल ने बताया कि सारांश के साथ उसने कोटा में कोचिंग की थी। तभी से दोस्ती थी। शुक्रवार को सारांश का जन्मदिन था, तो उस दिन शाम आठ बजे उसके घर गया लेकिन तब तक सारांश अपने दूसरे दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed