फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Cantonment Board will hold a competition for the design of Kranti Park.

Meerut News: क्रांति पार्क के डिजाइन के लिए प्रतियोगिता कराएगा कैंट बोर्ड

Sat, 31 Jan 2026 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
The Cantonment Board will hold a competition for the design of Kranti Park.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। छावनी क्षेत्र में बनने वाले क्रांति पार्क के लिए डिजाइन का चयन कैंट बोर्ड एक प्रतियोगिता के जरिए कराएगा। इसके विजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा। बोर्ड ने मेरठ कैंट में बुचरी रोड के किनारे 0.399 एकड़ जमीन पर क्रांति पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा है। पार्क के डिजाइन के लिए इच्छुक डिजाइनरों और आर्किटेक्ट्स के सुझाव लिए जाएंगे। चयनित किए गए डिजाइन के लिए आर्किटेक्ट पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

दरअसल, प्रस्तावित प्रोजेक्ट में बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पार्क के साथ ही कॉमन पार्क एरिया भी रखा जाएगा। थीम पार्क में शहीदों के लिए भी स्मारक बनाने का सुझाव दिया गया है। इसका नाम मेरठ के बलिदानी सपूत के नाम पर होगा। कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी या आर्किटेक्ट 15 फरवरी तक कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस में अपनी ड्राइंग और डिजाइन जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed