{"_id":"5f0a0ad58ebc3e63954b3b05","slug":"the-bus-which-taken-laobir-go-to-bihar-illusion-by-truck-many-labour-injured-kithor-news-mrt4907862126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मजदूरों को लेकर बिहार जा रही बस मेरठ-गढ़ मार्ग पर ट्रक से टकराई, दर्जन भर घायल, कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मजदूरों को लेकर बिहार जा रही बस मेरठ-गढ़ मार्ग पर ट्रक से टकराई, दर्जन भर घायल, कई गंभीर
Sun, 12 Jul 2020 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:41 AM IST
सार
- मेरठ के मुंडाली में मेरठ-गढ़ मार्ग पर सिसौली के पास ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई
विज्ञापन
वह ट्रक जिससे मजदूरों की बस टकराई।
- फोटो : KITHOR
विस्तार
मेरठ के मुंडाली में मेरठ-गढ़ मार्ग पर सिसौली के पास ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक को थाने ले आई।
विज्ञापन
शनिवार को लुधियाना पंजाब से किराए पर एक बस कर 60 मजदूर बिहार लौट रहे थे। मेरठ-गढ़ मार्ग पर सिसौली गांव के पास धर्म कांटे पर एक चालक ट्रक पीछे हटा रहा था। तभी मजदूरों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा होते ही मजदूरों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Coronavirus: बन रही कोरोना की चेन, मेरठ में 2603 सैम्पलों की हुई जांच, आज 35 नए मरीज मिले
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तुरंत अन्य वाहनों से घायलाें को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर मऊखास पुलिस पहुंची। पुलिस ने सड़क से बस को जेसीबी से हटवाकर पेट्रोल पंप पर खड़ा कराया।
वहीं ट्रक को कब्जे में लेेकर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं अन्य मजदूर दूसरी बस किराए पर कर बिहार के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में मऊखास पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
ये मजदूर हुए घायल
मजदूरों ने बताया कि घायलों में अवरेंद्र, वीरेंद्र पुत्रा सहदेवराम, प्रमोद राम पुत्र भूमि राम, महांती शर्मा, उमेश राम पुत्र फूलोराम, ब्रह्मदेव निवासी ग्राम आंनदपुर बिसरिया जनपद मध्यपुरा बिहार, राम पुत्र जगदीश राम ग्राम रेशमा, जिला मध्यपुरा बिहार हैं। घायलों ने बताया कि उन्हें अन्य घायलों के नाम पता नहीं है।