फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bus crushed the young man who fell on the road in the collision of bikes

Meerut News: बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरे युवक को बस ने कुचला

Sat, 24 Dec 2022 07:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
The bus crushed the young man who fell on the road in the collision of bikes
बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरे युवक को बस ने कुचला
विज्ञापन

खरखौदा। शुक्रवार शाम को कस्बा खरखौदा में पेट्रोल पंप के सामने आमने सामने आ रही दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिसमें एक बाइक से छिटक कर गिरे युवक को पीछे से आ रही रोडवेज ने कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर दूसरा बाइक सवार भी घायल है।
परतापुर थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी नितिन पुत्र श्यौराज सिंह के अनुसार, उनके पिता हापुड़ रोड पर एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस में कई दिन से भर्ती हैं। उनका ऑपरेशन होना है। छोटा भाई जितिन (22) मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक ट्रैक्टर शोरूम पर गार्ड की नौकरी करता है। शुक्रवार शाम जितिन अपनी मां गीता देवी को बाइक से अस्पताल छोड़ने जा रहा था। खरखौदा में पेट्रोल पंप के सामने हापुड़ की ओर से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जितिन बाइक से छिटक कर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जितिन को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उसकी मां और दूसरी बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जितिन के शव को मोर्चरी भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों को सूचित किया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में मृतक पक्ष की ओर से तहरीर दी जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed