फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The bullion market of Meerut will remain closed till Monday

सोमवार तक बंद रहेगा मेरठ का सराफा बाजार

Sat, 17 Apr 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
The bullion market of Meerut will remain closed till Monday
सोमवार तक बंद रहेगा मेरठ का सराफा बाजार
विज्ञापन

मेरठ। जिले में नीलगली और जौहरी बाजार छोड़कर शेष सराफा बाजार आज बंद रहेगा। शनिवार से सोमवार तक सोना, चांदी की अधिकतर दुकानें, शोरूम बंद रहेंगे। सराफा बाजार की तीन दिन की बंदी के संबंध में शुक्रवार को बुलियन एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक हुई। प्रस्ताव रखा कि 17 से 19 अप्रैल तक पूरा कारोबार बंद रखा जाए। बुलियन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, मनोज गर्ग व सभी पदाधिकारियों ने ज्वैलर्स से 72 घंटे बाजार बंदी की अपील की।
वहीं, इस तीन दिन की बंदी की अपील पर कारोबारियों के दो मत हो गए हैं। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शनिवार से सोमवार की बंदी का ऐलान किया है। वहीं नीलगली सराफा बाजार एसोसिएशन ने केवल रविवार और सोमवार को बाजार बंद करने की सहमति दी है। नीलगली सराफा बाजार के व्यापारियों ने कहा कि कुछ परेशानियों को देखते हुए शनिवार को नीलगली बाजार खुलेगा, शेष में बंद रहेगा। अगले शनिवार की बंदी पर व्यापारियों से मशवरा करके विचार होगा। बैठक में अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकुल अग्रवाल व महामंत्री दिनेश रस्तोगी शामिल रहे।
विज्ञापन

जौहरी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा ने बताया कि जौहरी बाजार शनिवार को खुलेगा, लेकिन रविवार और सोमवार को बंद रहेगा। इस दौरान व्यापारी मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed