फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The building of the burn unit in the Medical College of Meerut is ready

सुविधा: अब दिल्ली रेफर नहीं किए जाएंगे आग से झुलसे मरीज, यहां बर्न यूनिट की बिल्डिंग तैयार

Thu, 24 Jun 2021 07:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Jun 2021 07:10 PM IST
सार

अब आग से झुलसे हुए मरीजों को दिल्ली रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर बर्न यूनिट की बिल्डिंग तैयार हो गई है।

विज्ञापन
The building of the burn unit in the Medical College of Meerut is ready
मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट की बिल्डिंग तैयार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गंभीर रूप से जले मरीजों को अब दिल्ली रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेरठ मेडिकल कॉलेज में ही इलाज मिलेगा। ऐसा जल्द होने वाला है। यहां बर्न यूनिट जल्द शुरू होगी। बिल्डिंग बन चुकी है। शासन ने पहले ही पांच करोड़ से अधिक का बजट पास कर दिया है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में आने वाले गंभीर मरीजों को अभी तक रेफर किया जाता है। इस बर्न यूनिट में पांच बेड की आईसीयू बनेगी। 20 बेड का जनरल वार्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए सर्जन और अन्य स्टाफ के लिए भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने शासन को लिखा है। बर्न वार्ड को पूरी तरह से बैक्टीरिया फ्री रखा जाएगा। इसके लिए यहां अलग से व्यवस्था कराई जाएगी। जले हुए मरीजों को इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। इनकी प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। जलने की वजह से शरीर में पानी की कमी भी रहती है। ऐसे में फंगल इंफेक्शन ऐसे मरीजों को जल्दी घेर लेता है। जले हुए मरीजों को इंफेक्शन से बचाने के लिए वार्ड को बैक्टीरिया प्रूफ बनाया जाएगा। महिलाओं का भी खास ख्याल रखा जाएगा। दूसरे फ्लोर पर इसको प्रस्तावित किया गया है। एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए खास व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


प्रतिदिन 20 से 25 आते हैं मरीज 
मेडिकल कॉलेज में सामान्य तौर पर प्रतिदिन 20 से 25 मरीज जलने की समस्या से ग्रस्त होकर आते हैं। कम जले मरीजों को तो भर्ती कर लिया जाता है, लेकिन 10 से 12 मरीज ऐसे भी आते हैं जिन्हें रेफर करना पड़ता है। साल भर में करीब 100 से 150 गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू करने की तैयारी 
नई बर्न यूनिट बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। उम्मीद है जल्द ही इसको शुरू कर दिया जाएगा। स्टाफ और सर्जन के लिए भी शासन को पत्र भेजा गया है। - डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

जिला अस्पताल में भी नहीं है बर्न यूनिट 
पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में भी बर्न यूनिट नहीं है। यहां जो जले हुए मरीज आते हैं उनको मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। हालांकि डायलिसिस यूनिट वाली बिल्डिंग में बर्न वार्ड भी बना है, लेकिन स्टाफ न होने के कारण वह संचालित नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed