{"_id":"5e3b0f5b8ebc3ee60059c315","slug":"the-bride-refuses-to-marry-the-groom-in-during-wedding-celebration-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, वरमाला तोड़ शादी से किया इनकार, पंचायत में भी नहीं बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, वरमाला तोड़ शादी से किया इनकार, पंचायत में भी नहीं बनी बात
Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे का काला रंग देखकर स्टेज पर ही दुल्हन भड़क गई। उसने वरमाला तोड़कर शादी से इनकार कर दिया। यह देखकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी हरिद्वार के एक गांव में तय हुई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से पूर्व की सभी रस्में अच्छे से निभाई थीं। मंगलवार रात किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित मंडप में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। चढ़त के बाद दूल्हा स्टेज पर जाकर बैठ गया। दुल्हन भी सहेलियों के साथ वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो वह भड़क गई। उसने गुस्से में वरमाला तोड़ डाली और अपने परिजनों पर बरस पड़ी। परिजनों ने शादी के लिए उसे काफी मनाया लेकिन वह नहीं मानी। साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, फिर दुल्हन की हुई दूसरी शादी, पढ़िए- क्या है पूरा माजरा
विज्ञापन
चर्चा है कि दुल्हन को दूसरा फोटो दिखाया गया था। इस मामले में बुधवार सुबह गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। दूल्हा पक्ष ने गांव वालों से किसी और युवती से शादी करने की बात की, लेकिन कोई इसके लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में बरात बिना दुल्हन के लौट गई। वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/