फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body was thrown into the Gangnahar after cutting the wife into five pieces.

पत्नी के पांच टुकड़े करके गंगनहर में फेंक दिया था शव

Wed, 15 Sep 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
The body was thrown into the Gangnahar after cutting the wife into five pieces.
पत्नी के पांच टुकड़े करके गंगनहर में फेंक दिया था शव
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस जांच में सामने आया है कि कवि दीपक निराला ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव के पांच टुकड़े कर बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने पहले हत्यारोपी के निर्माणाधीन मकान में खुदाई कराई और फिर गंगनहर में शव की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस शव को बरामद नहीं कर सकी है। हत्यारोपी कई बार बयान बदल चुका है।
सरधना के मोहल्ला छावनी निवासी कवि दीपक निराला ने लखनऊ निवासी रूबी से प्रेम विवाह किया था। बार-बार कोशिश के बावजूद बेटी से बात न होने पर उसके पिता रामचंद्र ने दामाद दीपक और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया है कि दीपक ने 23 अगस्त को ससुर को कॉल करके कहा था कि रूबी की बीमारी के चलते मौत हो गई है, इसके बाद दीपक फरार हो गया। दबाव बढ़ने पर सोमवार को उसने सरधना थाने में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन

दीपक पुलिस को रूबी की मौत बीमारी से होना बताता रहा। वह नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार था। बार-बार कहता रहा कि उसने पत्नी की हत्या नहीं की। उसे गलत फंसाया जा रहा है। मंगलवार को मृतका के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने लखनऊ में उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों की सख्ती के बाद पुलिस ने दीपक के साथ सख्ती की तो वह टूट गया। उसने पत्नी रूबी की हत्या की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस रूबी के शव की तलाश में जुट गई। आरोपी ने रूबी का शव बरामद कराने में भी पुलिस को खूब छकाया। कभी शव घर में दबे होने तो कभी भलसोना गंगनहर पुल के निकट नहर में शव को फेंकने की बात बताई। फोरेंसिक टीम ने दीपक के मोहल्ला छावनी स्थित निर्माणाधीन मकान में शव की तलाश की। कई जगह से फर्स उखड़वाया और मकान में रखे सामान की जांच की। एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक, हत्यारोपी दीपक बार-बार बयान बदल रहा है। मंगलवार उसने बताया कि पत्नी रूबी की धारदार हथियार से हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हत्या के मामले में जा चुका जेल
मोहल्ला आदर्श नगर हाल मोहल्ला छावनी निवासी कवि दीपक निराला की सरधना नगर व आसपास के क्षेत्र के साथ ही दूर तक अपनी एक पहचान है। कवि दीपक निराला जन सूचना अधिकार के तहत हजारों से अधिक आरटीआई विभिन्न विभागों से जुड़ी जानकारी हासिल करता रहा है। दीपक निराला पूर्व में एक हत्या व जानलेवा हमले के मामले में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed