फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of woman was taken out of the grave by DM ordered in Saharanpur

सहारनपुर: डीएम के आदेश पर कब्र से निकलवाया महिला का शव, ये है पूरा मामला

Wed, 17 Jul 2019 11:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jul 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
The body of woman was taken out of the grave by DM ordered in Saharanpur
पुलिस अधिकारियों की निगरानी में निकाला गया महिला का शव - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में दहेज के लिए हत्या के आरोप के चलते डीएम के आदेश पर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में महिला जेबा का शव कब्र से निकलवाया। पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। जेबा की दो सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी जेबा की चार जुलाई को मौत हुई थी। ससुरालियों ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कहते हुए शव दफना दिया था। लेकिन जेबा के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


दिल्ली के थाना बुराड़ी गढ़ी के मोहल्ला सत्या विहार निवासी मोहम्मद नसीम ने आरोप लगाया था कि जेबा के ससुराल के लोग कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। चार जुलाई को उनके पास काल आई कि जेबा की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसकी मौत हो गई है। जब उन्होंने सहारनपुर पहुंचकर देखा तो जेबा के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने विरोध भी किया। लेकिन दबाव बनाकर जेबा के शव को दफना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में नसीम ने जिलाधिकारी आलोक पांडेय से जेबा का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। डीएम ने एसडीएम की निगरानी में शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए थे। बुधवार को एसडीएम अनिल कुमार सिंह मंडी कोतवाली पुलिस के साथ कब्रिस्तान पहुंचे। उन्होंने कब्र को खुदवाकर जेबा का शव निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंडी कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि ससुरालियों ने बीमारी से मौत होने की बात कहकर शव को दफनाया था। अब परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस कारण डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चलेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed