फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of wanted criminal Peter was buried in Medina Colony, Meerut.

Meerut News: मेरठ की मदीना कॉलोनी में दफनाया गया इनामी बदमाश पीटर का शव

Mon, 22 Dec 2025 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
The body of wanted criminal Peter was buried in Medina Colony, Meerut.
मेरठ। बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी बदमाश आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर का शव रविवार देर रात लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित मदीना कॉलोनी के कब्रिस्तान में दफनाया गया। पीटर के शव को उसके ससुराल वाले बुलंदशहर से लेकर देर शाम मेरठ पहुंचे थे। उस पर 2024 में मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने में मारपीट का एक केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया पीटर मूल रूप से बिजनौर जिले के शेरकोट कस्बे का निवासी था। उसकी शादी लोहियानगर थाना क्षेत्र के ततीना गांव निवासी इमरान की बेटी से हुई थी। इमरान खेती करता है। इमरान का मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में भी मकान है। उसके सात बेटो में कुछ गांव में और कुछ यहां मदीना कॉलोनी में रहते थे। आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर अधिकांश समय अन्य शहरों में रहता था। यहां पर वह कम ही आता था। गाजियाबाद के मुरादनगर में भी उसके रहने की जानकारी मिली है। फिलहाल उसके खिलाफ यहां लिसाड़ीगेट थाने में मारपीट का एक मामला मिला है।
विज्ञापन

बुलंदशहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में पीटर के मारे जाने पर उसके ससुराल वाले ही शव लेने के लिए बुलंदशहर गए थे। रविवार देर शाम को ससुराल वाले पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर यहां मेरठ आए। यहां मदीना कॉलोनी में शव आने पर लोगों की भीड़ लग गई। पीटर का एक साला सरताज दूसरे राज्य में रहता है। उसके आने का देर रात इंतजार किया गया। उसके आने के बाद ससुराल वालों ने शव का दफनाया। इस दौरान लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed