फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The body of the youth accused of sexual assault was found hanging from a tree

यौन शोषण के आरोपी युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 12 Jun 2025 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 12 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth accused of sexual assault was found hanging from a tree
दौराला/हस्तिनापुर। दौराना थाना क्षेत्र में पनवाड़ी-लावड़ मार्ग पर जंगल में राजकुमार प्रजापति के खेत में बुधवार को आम के पेड़ से हस्तिनापुर निवासी सागर (22) का शव लटका मिला। उसके खिलाफ हस्तिनापुर थाने पर यौन शोषण के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। वह मामले में वांछित था। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। परिजनों का भी कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते पॉक्सो में केस दर्ज होने के बाद से वह अवसाद में था और पकड़े जाने के डर से भाग गया था। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव पनवाड़ी निवासी राजकुमार प्रजापति बुधवार सुबह जब अपने खेत पर गए तो वहां उन्होंने आम के पेड़ पर रस्सी से युवक का शव लटका देखा। सूचना पर दौराला पुलिस और सीओ प्रकाशचंद अग्रवाल पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। पेड़ के पास खेत की मेढ़ पर काले रंग का एक बैग पड़ा था। पुलिस ने बैग की तलाशी ली। बैग से निकले मोबाइल को देखा तो मोबाइल बंद था। बैंक पासबुक, हाईस्कूल की मार्कशीट और एक कागज पर लिखे मोबाइल नंबर से मृतक की पहचान हस्तिनापुर के मनोहर कॉलोनी निवासी पतराम के 22 साल के बेटे सागर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बताया कि मृतक की बुआ पनवाड़ी गांव में रहती थी और मृतक बुआ के घर तक नहीं पहुंचा। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उस पर हस्तिनापुर थाने पर पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दस दिन पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
हस्तिनापुर। मनोहरपुर कॉलोनी के सागर का शव मिलने पर परिजन गमजदा हो गए। लोगों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी सागर ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसने नशीली गोलियों की ओवरडोज ली थी। इससे वह अचेत हो गया था। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसके बाद वह मुश्किल से बचा था। पुलिस की जांच में पता चला कि सागर का एक किशोरी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया। सागर नहीं माना, उसने किशोरी के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिए थे। किशोरी के परिजनों ने छह जून को हस्तिनापुर थाने पर सागर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सागर घर से भाग गया था। छह दिन बाद बुधवार को उसका शव दौराला क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला।

---
पढ़ाई छोड़कर मजदूरी कर रहा था सागर
हस्तिनापुर। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम को शव मनोहरपुर कॉलोनी में घर पहुंचा। कॉलोनी के काफी लोग एकत्रित हो गए। देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। सागर के पिता पतराम के पास करीब तीन बीघा कृषि भूमि है। माता मिथिलेश गृहिणी है। बहन रुसाली और बड़ा भाई आकाश माता-पिता के साथ मेहनत मजदूरी करते हैं। सागर ने पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वह भी मजदूरी का कार्य करता था।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed