{"_id":"63545877b8d2b01483403684","slug":"the-body-of-the-student-was-handed-over-to-the-family-the-family-asked-for-justice-city-news-mrt6107453100","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का शव सुपुर्द-ए-खाक, परिजनों ने मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का शव सुपुर्द-ए-खाक, परिजनों ने मांगा इंसाफ
विज्ञापन

मेरठ। छेड़छाड़ और थप्पड़ लगने से आहत होकर आत्महत्या करने वाली बीडीएस की छात्रा के शव को शनिवार दोपहर पुलिस मौजूदगी में खत्ता रोड स्थित मोहम्मद मियां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इंग्लैंड और सऊदी अरब से आए परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल था। इस दौरान सीसीएस यूनिवर्सिटी के छात्र नेता विनीत चपराना छात्रा के घर पहुंचे और छात्र नेता शान मोहम्मद ने डीएम कार्यालय में परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित परिवार ने भी पुलिस-प्रशासन से इंसाफ मांगा है।
सुभारती विश्वविद्यालय परिसर स्थित लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से बीडीएस की छात्रा 19 अक्तूबर को कूद गई थी। 48 घंटे बाद छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। छात्रा के पिता ने बेटी के सहपाठी छात्र सिद्धांत कुमार पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि सिद्धांत पंवार ने छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ मार दिया। इससे आहत होकर छात्रा ने जान दी है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। शनिवार दोपहर दो बजे की नमाज के बाद छात्रा का परिवार व रिश्तेदारों ने दफीना कर दिया। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि आरोपी पर छेड़छाड़, मारपीट, धमकी के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में चालान बनाकर जेल भेजा है।
--
बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। अधिकतर लोगों ने कहा कि बिटिया को इंसाफ मिलना चाहिए। पुलिस प्रशासन और योगी सरकार से बेटी को इंसाफ के लिए लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे है। बसपा नेता इमरान मसूद, सपा नेता बदर अली समेत कई लोगों की पोस्ट कर बेटी के लिए इंसाफ मांगा है। वहीं, विपक्षी नेताओं द्वारा डाली गई पोस्ट पर पुलिस की भी नजर है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना कि आरोपी पर नियमानुसार कार्रवाई हुई है। पीड़ित परिवार भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
---
इस मामले की न्यायिक जांच हो
मेरठ। पूर्व मंत्री डा. मैराजुद्दीन अहमद के बनी सराय स्थित आवास पर शनिवार को नेशनल माइनॉरिटी फ्रंट की बैठक हुई। इसमें छात्रा की मौत पर दुख जताकर न्यायिक जांच की मांग की गई। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। फ्रंट के सचिव मो. सलीम सिद्दीकी, हाजी जीएम मुस्तफा, हाजी मईनुद्दीन, चौ. यशपाल सिंह, जसवंत सिंह, एडवोकेट नसीम, नईम सिद्दीकी मौजूद रहे। संवाद